अंत हीन पीड़ा का
अंतहीन व्यास है
सपनीली आँखों के
स्वप्न कब मरे ;
याद नहीं मधु तरु के
पात कब झरे ;
बरसों से पतझर का
अब निवास है .
नदियाँ सब सूख गईं
मरुथल विस्तार बढ़ा ;
सूरज अंगार बना
माथे पर चढ़ा खड़ा ;
तेज़ धुप गर्म हवा
आसपास है।
सच के सब सूत्रधार
बिक गए प्रधान हुए ;
राजा के चाटुकार
राज्य के जवान हुए ;
गावों का क्रांतिवीर
आज निरा दास है।
भर्राए कंठ लिए
दर्द तुझे गाना है;
बेढंगी बस्ती में
गीत को बचाना है।
निश्छल विश्वासों का
झरना तो पास है।
निराशा के बीच आशा की किरन -
ReplyDeleteनिश्छल विश्वासों का
झरना तो पास है।
भर्राए कंठ लिए
ReplyDeleteदर्द तुझे गाना है;
बेढंगी बस्ती में
गीत को बचाना है।-------
जीवन जीने का सच,सुंदर गहन अनुभूति
बधाई
भाई ज्योति खरे जी, भाई शरद जायसवाल जी मै आपका हृदय से आभारी हूँ एवम् ब्लाग में आपका स्वागत करता हूँ ।
ReplyDelete